भगवती नगर में युवती के अपहरण होने के बाद सड़क पर खड़े लोग, सीसीटीवी की जांच करती पुलिस स्रोत अ
जम्मू। भगवती नगर में युवती के अपहरण और बंधक बनाकर रखने की घटना से सनसनी फैल गई। युवती को घर के पास से ऑटो में आए तीन लोग उठाकर ले गए। इनमें एक महिला भी बताई जा रही है। कुछ घंटे बाद युवती उनके चंगुल से निकलकर गुम्मट बाजार पहुंची जहां उसे भाई के दोस्त ने पहचान लिया और परिवार को सूचना दी।
पिता ने बताया कि बेटी डॉक्टर की दुकान पर काम करती है। रात नौ बजे फोन कर घर आने के लिए कहा था क्योंकि उसकी बहनें आई हुई थीं। जैसे ही युवती दुकान से निकली तो ऑटो में तीन लोगों ने उसे जबरन ले गए। पीड़िता ने परिवार को बताया कि उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। वहां से किसी तरह निकलने में कामयाब रही। भाई के दोस्त ने उसे असहाय हालत में देखा। पूछने पर उसे घटना बताई।
इससे पहले परिवार के सदस्य तलाश में अलग-अलग इलाकों में गए। कोई बख्शी नगर तो कोई अन्य हिस्सों में उसे ढूंढ रहा था। इस बीच युवती सुरक्षित मिल गई। परिवार का कहना है कि बेटी सहमी हुई है। वह कभी मोहल्ले से बाहर नहीं गई है, न ही किसी से जान-पहचान है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नवाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।