फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया नमन

विज्ञापन
शहीदों की प्रतिमाओं पर फूलमलाएं आर्पित कर नमन करते लोग।
विज्ञापन
आरएस पुरा /मीरा साहिब। शहीद यादगार कमेटी की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शहीद भगत सिंह राजगुरु च सुखदेव अमर रहे के नारे लगे।
विज्ञापन

शहीदों की याद में देश भक्ति के गीतों के माध्यम से उन्हे नमन किया। शहीद यादगार कमेटी के मनदेव सिंह ने कहा कि आज देश के महान क्रांतिकारी हमारे मध्य नहीं हैं लेकिन उनकी साेच सदा रहेगी। कस्बे के शिव नगर में समाज सेवक इंद्रजीत सूदन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह चौक में उनकी प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित की गईं
वहीं मीरा साहिब में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें याद किया गया। माकपा नेता किशोर कुमार की अध्यक्षता में मीरा साहिब में स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। किशोर कुमार ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह व उनके साथियों ने अपना बलिदान देकर अंग्रेज सरकार को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर आप नेता ओम प्रकाश खजूरिया, बुटा राम, तिलक राज शर्मा, सतपाल सिंह, प्रमोद कुमार, प्रवीण कुमार और सुभाष डोगरा सहित क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें