मीरां साहिब। सिंचाई विभाग की ओर से रणवीर नहर की सफाई का कार्य किए जाने पर एसडीएम आरएस पुरा सीमा परिहार ने नहरों की सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग के संबंधित एईई विनोद मेहरा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे। एसडीएम ने नहर किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सीमा के अंतिम छोर तक सिंचाई के लिए नहरों की बेहतर सफाई जरूरी है। इस दौरान थाना प्रभारी मौजूद थे। उन्होंने मौके पर नहर किनारे अतिक्रमण किए गए लोगों को हटाए जाने के लिए कहा। इस दौरान सिंचाई विभाग की ओर से रणवीर नहर किनारे लगाए पौधे हटाने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया। संवाद