दीपावली से पूर्व खरीदारी का महासंयोग बन रहा है। सदियों में एक बार ऐसा संयोग होता है। दीपोत्सव से सात दिन और धनतेरस से पांच दिन पहले रविवार को रवि पुष्य मुहूर्त के चलते अमृत सिद्धि योग आया है। इस योग में खरीदारी बहुत ही शुभ मानी जाती है।
ज्योतिषाचार्य पं. पवन कुमार शास्त्री ने बताया कि 23 अक्तूबर को यह योग 15 घंटे तक रहेगा। रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने पर रवि पुष्य अमृत सिद्धि योग बनता है। पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना गया है। पुष्य नक्षत्र शनिवार को रात्रि 8.41 बजे से शुरू होकर रविवार को रात्रि 8.41 बजे तक रहेगा।
इससे रविवार के दिन यह 15 घंटे का होगा और इस दौरान की गई खरीदारी समृद्धकारी होती है। पुष्य नक्षत्र की धातु स्वर्ण को माना गया है, इसलिए इस शुभ मुहूर्त पर सोने की खरीदारी विशेष लाभकारी होगी। सोने अलावा चांदी, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स, बही खाता, कंप्यूटर और स्टेशनरी खरीदना शुभकारी साबित होगा।
ऑनलाइन शांपिंग के कई सारे ऑफर मौजूद
ऑनलाइन शॉपिंग
- फोटो : डेमो
दीवाली के पहले कई ऑनलाइन शापिंग कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए नये ऑफर प्रस्तुत किए हैं । इन कंपनियों में फ्लिपकार्ट, स्नैपडील जैसे शापिंग पोर्टल शामिल है जिनपर कई उत्पादों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है ।
ऑनलाइन शापिंग के साथ साथ बाजारों में भी त्योहारों के मद्देनजर नया स्टॉक लाया गया है । बाजारों में कपड़ो की कई नई रेंज देखने को मिल रही है । साथ ही जूतों और ठंड के कपड़ों की भी कई नई वेराइटी देखने को मिल रही है ।
बाजार में दीवाली के पहले चाइनीज उत्पादों की भरमार
चीन के उत्पादों से सजी दुकान
- फोटो : दी
दीवाली से पहले बाजार में चीन के बने सामानों की भरमार है । बाजारों में चाइनीज पटाखों से लेकर सजावट के सामानों तक सबमें चाइनीज मेड सामानों की भरमार है । दिवाली के लिए चाइनीज दिये विशेष रूप से लाए गए हैं ।
इनके अलावा पटाखों में चाइनीज रॉकेट, फुलझड़ी और अन्य कई तरह के पटाखे मौजूद है । इसके अलावा बाजार में सजावट के सामानों में भी कई तरह की वेराइटी मौजूद है ।