फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बेला जमाना के छात्रों ने जीता खो-खो फाइनल मुकाबला

Sun, 26 May 2024 05:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल में क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को क्लस्टर स्तरीय खो-खो और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अपर परगवाल, लोअर परगवाल, वेला जमना और गुढा मन्हासा उप क्लस्टर की चार टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर (क्लस्टर हेड) प्रिंसिपल बलवीर सुदन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच उप क्लस्टर परगवाल और उप कलस्टर वेला जमाना के छात्रों के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में बेला जमाना के छात्रों ने फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया। अन्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में क्लस्टर की पांच टीमों के बीच हुए मुकाबले में उप क्लस्टर गुढा मन्हासा की टीम विजेता रही। इस मौके पर प्रिंसिपल बलवीर सुदन ने कहा कि सभी छात्रों को इस तरह के आयोजनों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों विनोद भसीन, सतपाल रैना, सतीश शर्मा, रेखा शर्मा और कॉम्प्लेक्स इंचार्ज राजिंदर सिंह की सराहना की। इस मौके पर जोन ज्यौड़ियां के कल्चर सेल के नोडल अफसर राम रतन, रतन शर्मा, वरिंदर सिंह समेत कई अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन

कैप्शन 1
हायर स्कैंडरी स्कूल में विजेता टीम को ट्रॉफी देकर समानित करते क्लस्टर हेड प्रिंसिपल बलबीर सुदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें