फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beighpora Encounter: सुरक्षाबलों ने रियाज नायकू को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

Wed, 06 May 2020 02:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Beighpora Encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के बेगपोरा में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू के छिपे होने की सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। घंटों चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने 12 के इनामी आतंकी रियाज नायकू को ढेर कर दिया। उधर, सुरक्षा कारणों को देखते हुए घाटी में इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

विज्ञापन




बता दें कि जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है, शार गांव इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है, साथ ही बेगपोरा में भी एक आतंकी को मारने में सफलता मिली है। इस बात की पुष्टि जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से की गई है।

विज्ञापन

घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने हमला बोल दिया

दरअसल, खुफिया एजेंसियों को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के शार गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने हमला बोल दिया, जिसका सेना ने करारा जवाब दिया। अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। फिलहाल अभियान जारी है। 

इससे पहले सोमवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे। हमले में चार जवान घायल भी हुए थे। कार सवार दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। सीआरपीएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई से दहशतगर्द मौके से भाग निकले। इस हमले की जिम्मेदारी द रिजिंटेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें