फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत के अस्पतालों में हर दिन बदली जाएगी बेडशीट

Tue, 07 Jun 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रियासत के स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए कहा है कि सभी अस्पतालों में रोजाना बेडशीट बदली जाएंगी। इसके लिए सरकार ने तीन कलर के बेडशीट खरीदने की योजना बनाई है। हर कलर के लिए एक दिन निर्धारित होगा। 
विज्ञापन


अलग-अलग दिन पर विभिन्न कलर की बेडशीट बदले जाएंगी। यह व्यवस्था इसलिए की जा रही है, ताकि मरीजों को साफ-सुथरे माहौल का एहसास हो सके। जहां इस व्यवस्था का पालन नहीं होगा, वहां के प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में कट मोशन पर चर्चा के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों को स्वच्छ तथा साफ-सुथरा रखना पहली प्राथमिकता होगी। जीएमसी जम्मू में साफ सफाई के लिए सुलभ से करार किया गया है जो 24 गुणे 7 अपनी सेवाएं देगी। तीमारदारों को बैठने तथा खाने के लिए फैब्रिकेटेड केबिन का निर्माण कराया जाएगा। पीने की पानी का इंतजाम हो। 
विज्ञापन



बाथरूम में न तो कोई शीट टूटी होनी चाहिए और न दरवाजे। उन्होंने बताया कि अस्पतालों से सरकारी दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए खास व्यवस्था की गई है। अब नीले रंग में अस्पताल में सप्लाई होने वाली दवाएं होंगी।

मरीजों को नाश्ता, लंच और डिनर मिलेगा

hospital
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गांव का गरीब व्यक्ति कभी जम्मू और श्रीनगर नहीं आया होता है। इसको देखते हुए जीएमसी में इमरजेंसी के बाहर पूछताछ काउंटर शुरू किया जा रहा है, जो 24 घंटे काम करेगा। इसके साथ ही अस्पतालों में एलईडी के माध्यम से डाक्टरों की उपलब्धता की जानकारी भी मिलेगी। अस्पतालों में पान गुटखा, तंबाकू तथा सिगरेट ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि लोग इधर उधर थूककर परिसर को गंदा न करें। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के अस्पतालों में साफ सफाई व्यवस्था की जांच के लिए फोटोग्राफरों की मदद ली जाएगी। अस्पतालों में फोटोग्राफर भेजे जाएंगे। संबंधित अस्पताल की फोटो के आधार पर संबंधित प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 

दवाओं के पुर्जे की जांच होगी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से रियासत में फ्री ड्रग पालिसी लागू की जा रही है। उम्मीद है कि इसी महीने यह शुरू हो जाएगी। इसके तहत प्रत्येक अस्पताल के बाहर मेडिसिन की उपलब्धता की जानकारी रहेगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रेसक्रिप्शन आडिट रेगुलेटरी शुरू की जाएगी।

30 नए ब्लड बैंक खुलेंगे

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रियासत में 30 नए ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी। इस पर 4.99 करोड़ रुपये का खर्च आएगी। इसके साथ ही मौजूदा ब्लड बैंक के लिए 7.24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सरकार खुद पेसमेकर मुुहैया कराएगी
बाली भगत ने कहा कि जीएमसी जम्मू में पेसमेकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद सरकार इस दिशा में काम कर रही है कि वह स्वयं पेसमेकर खरीदे। 

मशीनरी के रिपेयर को आउटसोर्स
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सच है कि अस्पतालों के 40 फीसदी मशीनरी आउट आफ आर्डर हो गए हैं। इनके रिपेयर और मेंटनेंस के लिए आउटसोर्स किया जाएगा। सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रा साउंड इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रियासत में रेडियोलाजिस्ट की कमी है। इस वजह से वे रेडियोलाजिस्ट उपलब्ध नहीं करा सकते। इस कमी की भरपाई के लिए उन्होंने टेक्नीशियन को रखने की योजना बनाई है।

नए उपकरणों की होगी खरीद
बाली भगत ने कहा कि नए उपकरणों की खरीद भी होगी। इसके लिए नीति तैयार की जा रही है। अस्पतालों के लिफ्ट, एसी, आक्सीजन प्लांट, डीजी सेट की मरम्मत के लिए वार्षिक रखरखाव की योजना तैयार की जा रही है। हाईवे के लिए 20 क्रिटिकल एंबुलेस का कांट्रैक्ट हो गया है। रियासत के लिए 450 एंबुलेंस भी मंगाई जा रही है। 
 
विज्ञापन

ट्रांसफर के बाद कोई सिफारिश न करे

- फोटो : डेमो पिक
बाली भगत ने कहा कि स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी है, फिर भी हर हास्पिटल में इन्हें भेजने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने सदन से भरोसा लिया कि स्पेशलिस्ट डाक्टर के ट्रांसफर के बाद कोई भी सदस्य और मंत्री तबादला रुकवाने की सिफारिश नहीं करेगा। सदन ने हां में जवाब दिया।

सीनियारिटी का रखा जाएगा ख्याल
स्वास्थ्य महकमे में वरिष्ठता का ख्याल रखा जाएगा। वरिष्ठता के आधार पर ही लोगों को सीएमओ तथा अन्य जिम्मेदार पदों पर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जम्मू संभाग में उन्होंने कुछ फेरबदल किए हैं। 

डाक्टरों की घर वापसी होगी
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले से विशेषज्ञ डाक्टरों की सूची मांगी गई है। उद्देश्य है डाक्टरों की घर वापसी। संबंधित डाक्टरों को उनके गृह जिले में ही तैनाती की योजना है।

अब बाहर नहीं जा सकेंगे डाक्टर
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रियासत में डाक्टरी की पढ़ाई करने वालों को यहीं सेवा करने के लिए कानून बनाया जाएगा। अब वे बाहर नहीं जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें