फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटिंग द रिट्रीट: एमए स्टेडियम में पाइप ड्रम और ब्रास बैंड की धुनों के बीच उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज

Sun, 29 Jan 2023 11:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और आर्मी की पाइप और ब्रास बैंड की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। राष्ट्रीय ध्वज उतारने की रस्म निभाने के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का समापन भी हुआ।
विज्ञापन
एमए स्टेडियम जम्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के एमए स्टेडियम में रविवार को बीटिंग द रिट्रीट समारोह में पाइप ड्रम और ब्रास बैंड की धुनों के बीच राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की परंपरा निभाई गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और आर्मी की पाइप और ब्रास बैंड की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। राष्ट्रीय ध्वज उतारने की रस्म निभाने के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का समापन भी हुआ।

विज्ञापन


एमए स्टेडियम में आयोजित समारोह में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ब्रास बैंड और पाइप ड्रम से वीर सिपाही, विजय भारत, जय हो, इंडिया गेट, देश का सरताज भारत, नौरंग, ए मेरे वतन के लोगों आदि धुनों को बजाया गया। 

कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों ने भारत माता की जय और जय हिंद के जयघोष से न सिर्फ बैंड दस्तों का हौसला बढ़ाया, बल्कि पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान उप-राज्यपाल ने बैंड दस्तों को सम्मानित किया और एनसीसी कैडेट्स, सुरक्षाबलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्कूलों के बच्चों, पूर्व सैनिक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बाद आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र बना। उप-राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर पाइप बैंड के बैंड मेजर एसआई बलदेव राज, जम्मू-कश्मीर पुलिस ब्रास बैंड, बैंड मेजर एसआई मुश्ताक अहमद व अन्य बैंड मेजर को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें