जैसे-जैसे स्वाइन फ्लू के मामले आ रहे हैं, लोगाें में भय बढ़ता जा रहा है। लोगों मे इस बात को लेकर चिंता है कि यह संक्रमण जिले में न फैल जाए। इसी संदर्भ में सोमवार को डीसी शीतल नंदा ने एक बैठक की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह स्वाइन फ्लू से सतर्क रहें। खांसी व छींके आने पर नाक व मुंह को ढक कर रखें।
आंखाें को हाथ न लगाएं। किसी से भी हाथ न मिलाएं। यदि किसी को स्वाइन फ्लू की आशंका होती है, तो उससे दूरी बनाए रखें। बार-बार अपने हाथ साबून से धोएं। उनके अनुसार इस दौरान व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां कर रखी हैं। अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए हैं।
वैक्सीन एवं सैंपल के लिए भी पूरे प्रबंध किए गए हैं। उन्हाेंने लोगाें से कहा कि वह जिला प्रशासन का सहयोग करें। स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।