भाजपा के पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें ब्लॉक मीरां साहिब के बीडीसी चुनाव के चेयरमैन पद के उम्मीदवार दिलीप कुमार को कामयाब बनाने की सरपंचों और पंचों से अपील की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों के पंच-सरपंच मौजूद थे।
बैठक में पूर्व विधायक गारू राम भगत ने कहा कि ब्लॉक मीरां साहब से चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने दिलीप कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में सरपंच-पंच 24 अक्टूबर को होने वाले मतदान के दौरान भाजपा के उम्मीदवार को अपना वोट देकर कामयाब करें।
पूर्व विधायक ने कहा कि आरएसपुरा जिले के पांच ब्लॉक में भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इन पांचों ब्लॉक पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बेहतर नीतियों के चलते ही राज्य में पहली बार बीडीसी के चुनाव करवाए जा रहे हैं ताकि मजबूती से पंचायती राज को लागू करने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की बेहतरी हो सके।