फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालटाल रास्ते में बने पुल का उद्घाटन

Sat, 21 Jun 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्वक तरीके से सफल कराने में सेना की हमेशा अहम भूमिका रही है। इस बार भी वह अपना पूरा योगदान दे रही है।
विज्ञापन


इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा कि लिए बालटाल रास्ते में बनाए गए एक पुल का शुक्रवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीत पाल सिंह ने उद्घाटन किया गया।

सेना की चिनार कोर की विक्टोरिया क्रास इंजीनियर रेजिमेंट ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इसका निर्माण किया है। निर्माण कार्य का मुख्य उद्देश्य पवित्र गुफा की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को कम करना है। पुल से यात्री वाहनों के अलावा सुरक्षाबलों और पुलिस के वाहनों को गुजरने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारी ने सेना द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उसका आभार प्रक्ट किया उन्होंने कहा कि यात्रियों को राज्य सरकार तथा बोर्ड द्वारा हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। सेना और अन्य सुरक्षाबलों का इसमें विशेष सहयोग रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें