फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां नहाने से जा सकती है आपकी जान

Tue, 09 Jun 2015 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तपती गर्मी में राहत पाने के लिए लोग नहरों और नदियों का रुख कर रहे हैं। इसमें खासकर युवा वर्ग अधिक शामिल है, लेकिन नहरों में नहाना युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बीता एक महीना इस बात का गवाह है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ा है, किसी की नहर या नदी में नहाते वक्त जान गई है। ताजा मामला सिद्दड़ा का है। यहां एक युवक की नहाते वक्त मौत हो गई। इसके अलावा नदियों में कई लापता लोगों के शव बरामद हो रहे हैं।
विज्ञापन


शहर की तवी नदी में नहाने से एक महीने के भीतर पांच युवकों की मौत हो चुकी है। सिद्दड़ा में ही तीन युवकों की नहाने से मौत हो गई। इसके अलावा हर की पौड़ी के पास एक युवक की नहाते वक्त मौत हो गई। निक्की तवी क्षेत्र में भी एक युवक की नहाते वक्त जान गई। पिछले एक महीने में दोमाना, अखनूर, बिश्नाह क्षेत्र में एक दर्जन के अलावा शव नहरों से बरामद हो चुके हैं।

इनमें से छह लोग कई दिनों से लापता थे। हर की पौड़ी इलाके में तो नहाने गए युवक को ढूंढते हुए कई दिन लगे। नगरोटा क्षेत्र के एसडीपीओ भारत भूषण का कहना है कि युवाओं को नहाते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही कोई परिवार अपने बच्चों को लेकर नदी-नहर में जाएं तो सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें