पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने आम नागरिकों व सुरक्षा प्राप्त कई व्यक्तियों पर हमले की साजिश इसी घर में रची थी। इस घर को दहशतगर्द ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करते थे।
आतंकियों को अपने घर में आश्रय देने के आरोप में गुरेज के वानपोरा निवासी बशीर अहमद का मकान जब्त कर लिया है। इस मामले में यह पहली कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह मामला 26 सितंबर 2021 को हुई मुठभेड़ में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। दोनों दहशतगर्द आतंकवाद से जुड़ी कई वारदातों में शामिल थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद की गई जांच में पाया गया कि बशीर अहमद इस घर का उपयोग आतंकियों को आश्रय देने के लिए स्वेच्छा से करता था।
आतंकियों ने आम नागरिकों व सुरक्षा प्राप्त कई व्यक्तियों पर हमले की साजिश इसी घर में रची थी। इस घर को दहशतगर्द ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करते थे। जांच के बाद मकान को अटैच करने की अनुमति प्राप्त करने के लिए सक्षम अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया। वहां से मंजूरी मिलने के बाद रविवार को संपत्ति को अटैच कर दिया गया।
पुलिस ने नागरिकों को किया आगाह
बांदीपोरा पुलिस ने नागिरिकों से अनुरोध किया है कि वे आतंकियों को पनाह न दें। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो संपत्ति कुर्की (चल/अचल) की कार्यवाही सहित कानून के तहत कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
किसी भी घर या वाहन में आतंकवादी द्वारा किसी भी जबरदस्ती / जबरदस्ती प्रवेश के मामले तुरंत पुलिस के संज्ञान में लाया जाना चाहिए, अन्यथा ऐसे घरों या अन्य संपत्तियों के खिलाफ कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी।