फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके स्टेट मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिपः सुनील और अनिल की जोड़ी ने मारी बाजी

Thu, 06 Feb 2020 04:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
badminton - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

जेएंडके स्टेट मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हो गया है। एमए स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में दो सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 44वीं मास्टर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भी किया गया।

विज्ञापन


चार दिनों तक चली प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। 32 प्लस आयुवर्ग के मेंस सिंगल में पूरन चंद, मेंस डबल्स में अविनाश और पवनजीत की जोड़ी, जबकि मिक्स डबल्स में विवेक मेहता और राखी मेहता की जोड़ी विजयी रही। वहीं 40 प्लस आयुवर्ग के मेंस डबल्स में राहुल शर्मा और अविनाश शर्मा की जोड़ी ने बाजी मारी और मेंस सिंगल में गुरुविंद्र सिंह विजेता बने।

45 प्लस आयुवर्ग के मेंस सिंगल में ललित प्रकाश, जबकि मेंस डबल्स में राहुल शर्मा और पवनजीत सिंह विजेता रहे। 50 प्लस आयुवर्ग के मेंस सिंगल में विवेक सिंह सलाथिया और मेंस डबल्स में विवेक सलाथिया और विकास वर्मा की जोड़ी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


55 प्लस आयुवर्ग के मेंस सिंगल में रमेश शर्मा और मेंस डबल्स में सुनील गोरखा और अनिल गोरखा की जोड़ी ने जीत दर्ज की। 60 प्लस आयुवर्ग के मेंस सिंगल में अनिल गोरखा जबकि मेंस डबल्स में सुनील गोरखा और अनिल गोरखा की जोड़ी विजेता बनी। 65 प्लस आयुवर्ग के सिंगल में बलबीर जम्वाल और डबल्स में केडीएस जम्वाल और हरजीत सेठी की जोड़ी ने बाजी मारी। 70 प्लस आयुवर्ग के मेंस सिंगल में आरके सोढ़ी विजयी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें