जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने अकाउंट्स असिस्टेंट (पंचायत लेखा सहायक) लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें अनंतनाग से जनरल श्रेणी के एबी शकूर इट्टू ने 107.25 अंक लेकर पहली पोजीशन हासिल की है। वहीं राजोरी से अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अजीम अहमद ने 103.50 के साथ दूसरा और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग में जम्मू के आकाश गुप्ता ने तीसरा स्थान लिया है।
अकाउंट्स असिस्टेंट पद के लिए 2 लाख के करीब परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। 1800 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा नवंबर में आयोजित की गई थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर से परीक्षार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जेकेएसएसबी की तरफ से एक महीने के अंदर परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं। वहीं देर रात तक जेकेएसएसबी की साइट नहीं खुलने की वजह से उम्मीदवार रिजल्ट देखने में असमर्थ रहे।