फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः लेखा सहायक भर्ती परीक्षा में अनंतनाग के शकूर बने टॉपर

Sat, 26 Dec 2020 09:31 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने अकाउंट्स असिस्टेंट (पंचायत लेखा सहायक) लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें अनंतनाग से जनरल श्रेणी के एबी शकूर इट्टू ने 107.25 अंक लेकर पहली पोजीशन हासिल की है। वहीं राजोरी से अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अजीम अहमद ने 103.50 के साथ दूसरा और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग में जम्मू के आकाश गुप्ता ने तीसरा स्थान लिया है। 

विज्ञापन


अकाउंट्स असिस्टेंट पद के लिए 2 लाख के करीब परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। 1800 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। यह परीक्षा नवंबर में आयोजित की गई थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर से परीक्षार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जेकेएसएसबी की तरफ से एक महीने के अंदर परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं। वहीं देर रात तक जेकेएसएसबी की साइट नहीं खुलने की वजह से उम्मीदवार रिजल्ट देखने में असमर्थ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें