फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यंगकार अनिला सिंह चांडक ने बढ़ाया जम्मू-कश्मीर का मान, मिला अटल हिंदी रत्न सम्मान

Fri, 24 Jul 2020 05:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अनिला सिंह चांडक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की लोकप्रिय व्यंगकार अनिला सिंह चांडक को अटल हिंदी रत्न सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया है। वह एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं। उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग मुंबई के अंतर्गत परमाणु ऊर्जा शिक्षा समाज में प्रमुख के रूप में कार्य किया है। अनिला सिंह चाड़क एक प्रसिद्ध कवयित्री और व्यंगकार हैं। अखिल भारतीय स्तर पर व्यंग को उभारने में उनका काफी योगदान है।

विज्ञापन


डॉ चाड़क की पहचान एक व्यंगकार के रूप में की जाती है। 2008 में कला संस्कृति और भाषा अकादमी जम्मू कश्मीर द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए  सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले डॉ चाड़क अनिला को होमी भाभा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। एक कवयित्री, व्यंगकार के साथ ही उन्होंने रेडियो के लिए नाटक भी लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें