तोते की सीआईएसएफ के जवानों व दुकानदारों ने बचाई जान
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिला अस्पताल के गेट के बाहर आम के पेड़ पर सुबह के समय सीआईएसएफ के जवानों और दुकानदारों ने एक तोते को चाइनीज डोर में फंसा हुआ देखा। तोता डोर में फंसने की वजह से बुरी तरह से घायल हो गया था। तोते की हालत को देख कर लग रहा था कि रात से तोता डोर में फंसा हुआ है।
सीआईएसएफ के जवानों व दुकानदारों ने मिलकर कड़ी मशक्कत कर तोते को नीचे उतारा और उपचार करने के बाद उसको उड़ा दिया। पतंगबाजी का दौर खत्म होने के बाद भी चाइनीज डोर के इस्तेमाल का दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में चाइनीज डोर को पेड़ों व खंभों पर लटकते हुए देखा जा सकता है ।
आए दिन लोग भी इनके कारण परेशानियों का सामना कर रहे है। शहर में पक्षी तो इसकी चपेट में आने पर घायल भी हो रहे है। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जावेद एक तोते को आम के पेड़ पर चाइनीज डोर में फंसा हुआ देखा। तोता बुरी तरह से घायल था और तड़प रहा था।