फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अल्ताफ बुखारी बने मंत्री, नाराज मंत्री बशारत और इमरान का इस्तीफा

Fri, 17 Feb 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मंत्री बशारत ने दिया इस्तीफा - फोटो : ANI
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर हुआ महबूबा मंत्रिमंडल का पहला विस्तार और फेरबदल शाम होते-होते विवादों में घिर गया। राजभवन में आयोजित समारोह में पीडीपी कोटे से अमीराकदल के विधायक सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। पांच मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया।
विज्ञापन


देर शाम फेरबदल से नाराज हार्टिकल्चर मंत्री सैयद बशारत अहमद बुखारी और खेल मंत्री इमरान रजा अंसारी द्वारा मुख्यमंत्री को इस्तीफे सौंपने की सूचना आई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इनके इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए हैं। पीडीपी का कोई भी नेता इस बारे में बात करने से कतरा रहा है। अब मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के कुल सदस्यों की तादाद 24 हो गई है।

इनमें 13 पीडीपी के और 11 भाजपा के हैं। अब भी पीडीपी कोटे से एक मंत्री का पद रिक्त है। भाजपा मंत्रियों के विभागों से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। बुखारी ने इस्तीफा दिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पत्र में उन्होंने इस्तीफे का विस्तृत विवरण लिखा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए दूसरी पारी शुरू कर रहे अल्ताफ बुखारी को नईम अख्तर की जगह शिक्षा मंत्री बनाया है। नईम अख्तर को शिक्षा विभाग की जगह पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। अब्दुल रहमान वीरी को राजस्व, आपदा प्रबंधन व राहत पुनर्वास तथा संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

पहले इनके पास पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट व संसदीय कार्य मंत्रालय था। सैयद बशारत बुखारी को हार्टिकल्चर विभाग दिया गया है। पहले इनके पास राजस्व और आपदा प्रबंधन व राहत पुनर्वास विभाग था। डॉ. हसीब ए द्राबू के पास वित्त तथा सेवायोजन विभाग होगा। इनसे संस्कृति विभाग ले लिया गया है। अब संस्कृति विभाग मुख्यमंत्री के पास होगा।  

इससे पहले राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल एनएन वोहरा ने अल्ताफ बुखारी को शपथ दिलाई। पांच मिनट के संक्षिप्त समारोह में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता, मंत्री, विधायक और एमएलसी समेत अनेक आला अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें