सदस्यता ग्रहण करते बशारत बुखारी
- फोटो : अमर उजाला
पीडीपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सैयद बशारत बुखारी ने नेशनल कांफ्रेंस ज्वाइन कर लिया है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते समय फारुक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि इनको विगत दिनों पार्टी की मूल सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया था। यह फैसला उनके पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर लिया गया था। इस बीच पार्टी के जनरल सेक्रेटरी महबूब इकबाल के भी पार्टी से निकाले जाने की बात सामने आ रही है। यह जानकारी पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता रफी अहमद मीर ने दी।
पीडीपी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पूर्व वित्त मंत्री हसीब द्राबू के पार्टी से निकलने के बाद पार्टी के एक के बाद एक कद्दावर नेता नाता तोड़ते दिख रहे हैं। बता दें कि पीडीपी से निकाले गए पीर मोहम्मद हुसैन और सैयद बशारत बुखारी बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस में शामिल होने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।
इस बीच खबर यह भी है कि उनके साथ उड़ी से पीडीपी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व आईजीपी क्राइम राजा एजाज अली भी नेकां में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने हाल ही में पीडीपी से इस्तीफा दिया था। गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री हसीब द्राबू, विधायक आबिद अंसारी और अब्बास वानी और राजा एजाज अली के बाद से लगातार पीडीपी से एक के बाद एक नेता पल्ला झाड़ रहे हैं जोकि पीडीपी के लिए आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।