शारदीय नवरात्र के लिए श्री माता वैष्णो देवी का आधार शिविर कटड़ा तैयार है। मां के भक्तों के स्वागत के लिए एशिया चौक, बस स्टैंड, भूमिका मार्ग पर स्वागत गेट स्थापित किए गए हैं। एशिया चौक से बस स्टैंड (जम्मू मार्ग) पर रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है।
बाढ़ त्रासदी से इस बार कटड़ा नवरात्र फेस्टिवल को रद्द किया गया है। स्थानीय रघुनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के साथ सादगी भरे तरीके से नवरात्र मनाए जाएंगे। जम्मू में बावे वाली माता सहित अन्य महामाई के मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। इसके साथ ही आगामी 25 सितंबर से पूरा शहर महामाई की भक्ति में डूब जाएगा।
बाढ़ त्रासदी के कारण कटड़ा नवरात्र फेस्टिवल में श्री मद्भागवत कथा को छोड़कर अन्य कोई सांस्कृतिक गतिविधि नहीं होगी। पहले नवरात्र पर दोपहर को कटड़ा में कलश यात्रा निकाली जाएगी जो रघुनाथ मंदिर में संपन्न होंगी। यहां भागवत कथा का शुभारंभ होगा जो अंतिम नवरात्र तक चलेगी।