फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला रेप और मर्डर मामलाः हम सब कश्मीरी इस मां के सामने शर्मिंदा हैं : महबूबा मुफ्ती

Sun, 09 Sep 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
a
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बारामुला जिले के बोनियार जाकर रेप और मर्डर के शिकार बच्ची की मां से मुलाकात की और दुख जताया। उनके साथ पीडीपी के वरिष्ठ नेता अलताफ बुखारी के अलावा अन्य नेता और कार्यकर्ता भी थे।

विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए महबूबा ने कहा कि छोटी बच्ची के साथ जो जुल्म हुआ, इसके लिए बच्ची की मां के सामने हम सब कश्मीरी शर्मिंदा हैं। बच्ची की मां झारखंड से है। महबूबा ने इस घटना में पुलिस की भूमिका पर संतोष जताया। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह की हरकत उस बच्ची से साथ हुई, उसकी निंदा करने के लिए मेरे पास अल्फाज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस दरिंदगी में जो कोई भी शामिल है, खासकर उस उस महिला ने जिसने ये साजिश रची, उसके खिलाफ  सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी कहा कि हालांकि जिसने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है वह नाबालिग जरूर है, लेकिन उसने हैवानों से बत्तर काम किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महबूबा ने कहा कि समाज को भी जाग जाना चाहिए। हमारे समाज में जो धार्मिक नेता हैं, उन्हें भी इस पर गौर करना चाहिए कि हमारा समाज किस तरफ  जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें