फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मानदेय बढ़ाने, स्थायी कर्मचारी व अन्य कई लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर ने शनिवार को भी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान शहीद भगत सिंह पार्क से आईसीडीएस कार्यालय तक रोष निकाली। उन्होंने आईसीडीएस कार्यालय के बाहर कई घंटे तक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न हिस्सों से आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर सेंटर में ताला लगा कर शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंची, जहां से दोपहर करीब 12 बजे सभी ने रोष निकाली। रोष रैली इंदिरा चौक, गोल मार्केट, रामनगर चौक, मेन बाजार से होकर आईसीडीएस कार्यालय के बाहर पहुंच कर संपन्न हुई। जहां सभी ने घंटों धरना देकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बताया कि आईसीडीएस के अधिकारियों ने फिर से उनको आंदोलन को दबाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। झूठे आश्वासन देकर आंगनबाड़ी वर्कर्स को बहका कर सेंटर खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी आईसीडीएस के अधिकारियों ने कई प्रकार की साजिशें रची थी। इसलिए आज सभी आईसीडीएस कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी मांग है कि राज्यपाल जल्द से जल्द आंगनबाड़ी वर्कर्स को स्थायी कर्मचारी बनाने के लिए कोई योजना तैयार करे। इसके अलावा आंगनबाड़ी वर्कर्स को कम से कम दस हजार और हेल्पर को करीब सात हजार रुपये मानदेय देने की मंजूरी दी जाए। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, आंदोलन इसी तरह से जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें