फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेला किसानों को सशक्त बनाने का अनोखा मंच : डार

विज्ञापन
बारामुल के किसान मेले में मंत्री जाविद डार। संवाद
विज्ञापन
बारामुला में किसान मेला-प्रदर्शनी का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। कृषि उत्पादन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, सहकारिता और निर्वाचन विभाग के मंत्री जावेद अहमद डार ने शनिवार बारामुला स्थित डाक बंगले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग बारामुला की ओर से आयोजित किसान मेला व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

मेले को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह किसान मेला किसानों, कृषि विशेषज्ञों, कृषि उद्यमियों और संस्थानों को जोड़ने का एक अनोखा मंच है जहां आधुनिक तकनीकों, सरकारी योजनाओं और सफलता की कहानियों को प्रदर्शित किया जा रहा है ताकि खेतीबाड़ी समुदाय को सशक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले में उन्नत फसल किस्मों और पशु नस्लों के साथ-साथ आधुनिक कृषि उपकरण, नवीन तकनीकें और टिकाऊ कृषि पद्धतियां प्रदर्शित की गई हैं, जो फसल उत्पादन बढ़ाने में सहायक होंगी। मंत्री ने कहा कि विभाग बाजार में घटिया कीटनाशक और उर्वरक की बिक्री पर सख्त नियंत्रण रखेगा। उन्होंने कहा कि हम बाजारों में बिकने वाले कीटनाशकों और उर्वरकों की गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए चौकियां स्थापित करेंगे। जो भी व्यक्ति घटिया सामग्री बेचता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले मंत्री ने कृषि, बागवानी, रेशम पालन, पशुपालन, भेड़ पालन और अन्य संबद्ध विभागों तथा हितधारकों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें