फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू : मां वैष्णो देवी से लौट रही सवारियों से भरी बस की ब्रेक फेल, चट्टान से टकराई, 11 श्रद्धालु घायल

Wed, 29 Nov 2023 01:06 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बन टोल प्लाजा के पास यात्रियों से भरी बस चट्टान से टकरा गई। इस कारण 11 लोग घायल हो गए। 
गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस कटड़ा से जम्मू की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू मां वैष्णो देवी के दर्शन कर जम्मू आ रहे श्रद्धालुओं से भरी बस बन टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 11 लोग घायल हो गए। सभी महाराष्ट्र के रहने वाले है। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बस दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। नगरोटा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बन टोल प्लाजा के पास यात्रियों से भरी बस चट्टान से टकरा गई। इस कारण 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस कटड़ा से जम्मू की तरफ आ रही थी। टोल प्लाजा के पास ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई थी। घायलों को उपचार के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज लाया गया था। इनकी पहचान हिमयंत पुत्र सुभाष राव निवासी महाराष्ट्र, वर्षा पत्नी पंडारी, ज्योति जादव पत्नी प्रमोद जादव, सुमित्रा पत्नी विजय राव, अरुण शिव सागर, संगीता कोहिकर पत्नी विलास, माधुरी मोरे पत्नी विलास, प्रभा पॉल पत्नी प्रकाश, इंदु बाई पत्नी शाम बिलवान, वनिता खोडके पत्नी विट्ठल राव, ममता भोयर पत्नी नाम देव के रूप में हुई है।

बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

सिंबल मोड़ के पास बाइक सवार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नाथ राम पुत्र इशर दास निवासी मालकपुर (मीरां साहिब) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


हृदय गति रुकने से बीएसएफ के एएसआई की मौत

जम्मू। बीएसएफ 171 में तैनात एएसआई त्रिवेंद्र सिंह की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। वह गुमंदपुर (उत्तराखंड) के रहने वाले थे। उन्हें जीएमसी में मृतक लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें