फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकारी जमीन पर बनीं 70 साल पुरानी 13 दुकानें सील

विज्ञापन
बांदीपोरा में 13 दुकानों वाले कॉम्प्लेक्स को किया सील। संवाद
विज्ञापन
- दुकानदारों ने जताया रोष, कहा-नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए समय देना चाहिए था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। जिला प्रशासन ने मंगलवार को बांदीपोरा में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से एक कॉम्प्लेक्स में 70 साल पुरानी 13 दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई पूर्व नोटिस नहीं दिया गया और अचानक हुई इस कार्रवाई से उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ा है।
दुकानदारों का कहना था कि 70 साल से इन दुकानों से ही उनके परिवार का पेट पलता है और कोई दूसरा आय का स्रोत नहीं है। बांदीपोरा जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने कहा कि अगर प्रशासन को दुकानें जब्त करनी थीं तो पहले नोटिस देना चाहिए था। यह कार्रवाई सिर्फ हमारी रोजी-रोटी छीन रही है। हमारे पास राजस्व विभाग में दुकानों की रजिस्ट्रेशन है। अगर यह राज्य भूमि है तो पिछले चार-पांच साल में अधिकारियों ने इन दुकानों की रजिस्ट्रेशन क्यों किए और पुनर्निर्माण की अनुमति क्यों दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इमारतों के पुनर्निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। अब कोर्ट के आदेश का पालन करने और दुकानें खाली करने में महीनों लग जाएंगे। शमशाद अहमद ने कहा कि हम इसका विरोध नहीं कर रहे लेकिन प्रशासन को हमारी वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। पिछले 70 साल से हम इन्हीं दुकानों से अपनी गुजर-बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें