फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा मासूम से दुष्कर्म मामला: हिंसक झड़पों में घायल युवक की मौत, आज सुंबल में पाबंदियां

Thu, 16 May 2019 12:36 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
jammu news
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में बारामुला-श्रीनगर हाईवे पर मीरगुंड इलाके में हिंसक प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक ने बुधवार को इलाज के दौरान श्रीनगर अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों के साथ हिंसक प्रदर्शन में युवक अरशद अहमद डार को सिर में चोट लगी थी। इस बीच हिंसा की आशंका में प्रशासन ने वीरवार को सुंबल तहसील के कई इलाकों में पाबंदियों की घोषणा की है। 

तहसील के इंद्रकूट, शादीपोरा, पंजीनारा, सिलवट तथा अन्य ग्रामीण इलाकों में पाबंदियां रहेंगी। स्कूल-कालेज भी बंद रहेंगे। एसएसपी बांदीपोरा राहुल मलिक ने पाबंदियों का पालन करने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि, जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में बीते गुरुवार को हुए तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला बढ़ता ही जा रहा है।  मंगलवार सुबह इस मामले में कार्रवाई को लेकर श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज में छात्रों और सुरक्षा बलों में झड़प हो हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के शादीपोरा में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में कई इलाकों में पाबंदियां लगा दी गई हैं। उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इस मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दी है। इस पूरे मामले की निगरानी की जम्मू-कश्मीर पुलिस कमिश्नर और आईजी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें