राष्ट्रीय स्तर पर 11 बार पदक जीत चुकी हैं बांदीपोरा की सबकत मलिक
बांदीपोरा। जम्मू-कश्मीर की युवा बेटी को हाल ही में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए चुना गया है। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के विजेहारा क्षेत्र की 20 वर्षीय बेटी सबकत मलिक उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रतिनिधित्व करेंगी। सबकत के समर्पण ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए प्रेरित किया है।
मार्शल आर्ट में जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक : सबकत मलिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना और मार्शल आर्ट में एक चैंपियन बनना मेरे जीवन का उद्देश्य है। 11 बार की राष्ट्रीय खिलाड़ी हूं, जिसमें 7 स्वर्ण और 4 रजत पदक शामिल हैं। यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, माता-पिता और कोच के कारण मिल पाई है। उन्होंने कोच थूजफ्फर अहमद और माता-पिता को समर्थन के लिए आभार जताया।