फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपायुक्त ने झेलम तटबंध को हुए नुकसान का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। बांदीपोरा उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने सोमवार को चेक-चंदरगीर, हाजिन का दौरा किया और झेलम नदी के दाहिने तटबंध को हुए हालिया नुकसान का जायजा लिया। यह दौरा सुरक्षात्मक तटबंध पर नए धंसाव और दरारों की खबरों के बाद किया गया।
विज्ञापन


स्थल निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, आरएंडबी, पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और तटबंध को और अधिक क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए सभी आवश्यक निवारक और पुनर्स्थापनात्मक उपाय किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें