सांबा जिले में घगवाल थाना क्षेत्र के तहत गांव डेरा (नडाला) में पीले और सफेद रंग का हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा मिला है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव डेरा निवासी करतार चंद ने खेत में गुब्बारा देखा। इस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) लिखा था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बब्बर नाला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, गुब्बारा या अन्य सामग्री दिखाई दे तो उसे हाथ लगाने के बजाय तुरंत पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।