फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह को बलिदान दिवस पर किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कश्मीर के रक्षक के नाम से विख्यात शहीद ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह को 75वें बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मरणोप्रांत महावीर चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह के पैतृक गांव राजिंदर सिंह (बगूना) में शहीदी स्मारक पर वीरवार को कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इसमें भाजपा नेता एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, स्थानीय पंचायत सदस्यों, पूर्व सैनिकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सांसद ने कहा कि शहीद ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। क्योंकि उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा की खातिर बलिदान दिया था। इस मौके पर पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह, बीडीसी चेयरमैन जोगेश्वर सिंह, भाजपा जिला प्रधान अमर सिंह और पंकज सलाथिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें