फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे के विरोध में उतरा बजरंग दल

Sat, 14 Feb 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे को पश्चिमी संस्कृति की देन बताते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे ग्रीटिंग कार्ड जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने युवाओं को सलाह दी कि वह पाश्चात्य संस्कृति में रंगने के बजाय देश की समृद्धि संस्कृति का प्रचार प्रसार करने में भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन में बजरंग दल के प्रदेश सह संयोजक राकेश शर्मा ने कहा कि बजरंग दल का प्रयास हैं कि युवाओं को भारतीय संस्कृति की ओर प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि विश्व भारतीय संस्कृति, आदर्श और योग को अपना रहा हैं और यहां के युवाओं को वेलेंटाइन डे जैसे आयोजनों की ओर धकेला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के ताने बाने के लिए वेलेंटाइन डे उचित नहीं है। ऐसे दिनों का बहिष्कार कर भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान की जानी चाहिए। महानगर संयोजक कार्तिक सूदन ने इस अवसर पर कहा कि सोची समझी साजिश के तहत वेलेंटाइन डे को त्योहार की तरह मनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा हैं ताकि भारतीय समाज में नैतिक मूल्यों की हानि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में प्रखंड संयोजक सागर शर्मा, नरेश, पल्लू राम, सुखदेव सिंह आदि भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें