अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर सेक्टर में एक संदिग्ध बैग मिला है। जिससे खाकी पैंट बरामद हुईं हैं। इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि हीरानगर सेक्टर में गांव जांडी से सटे नाले में बैग पड़ा था। जिसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। बैग से खाकी पैंट मिलने से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है।