रोहतक (हरियाणा) में आगामी 1-7 सितंबर को हो रही सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए आगामी 25 से 28 अगस्त को पुलिस बैडमिंटन हाल, पुलिस लाइन जम्मू में सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
जेएंडके बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव डा. ओडी शर्मा के अनुसार ट्रायल सुबह 8 बजे शुरू होंगे और इसमें लड़कों और लड़कियों के सब जूनियर अंडर 15 और मिनी अंडर 13 आयु वर्ग में राज्य टीम का चयन किया जाएगा।
ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य टीम में मौका दिया जाएगा। ट्रायल के लिए खिलाड़ी एसोसिएशन के सचिव बलवीर जंबाल और कोच सतपाल शर्मा से संपर्क करेंगे।