फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में श्रीनगर-उधमपुर में होगी खिताबी भिडंत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा सेवा एवं खेल विभाग जम्मू की ओर से बीएसएफ पलोड़ा में करवाई गई राज्य स्तरीय अंतर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में युवाओं ने जोश दिखाया। अंडर 19 आयु वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता में लड़कों के साथ लड़कियों ने कोर्ट में जमकर स्मैश डाले। पुरुष वर्ग में श्रीनगर और उधमपुर ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में कठुआ और श्रीनगर के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। लड़कों के वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल एकतरफा रहा। इसमें श्रीनगर ने कारगिल को 2-0 से पछाड़कर खिताबी दौड़ में जगह पक्की की।

पहले सिंगल मुकाबले में ईशान ने शानदार खेल दिखाते हुए मोहम्मद इलियास को 21-9, 21-8 से पछाड़ा। डब्ल्स में ईशान और सारिब की जोड़ी ने मोहम्मद इलियास और सलीम की जोड़ी को 21-9, 21-8 से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में जिला उधमपुर और जम्मू के बीच कांटे की टक्कर रही लेकिन आखिर में उधमपुर के खिलाड़ी 2-1 से बाजी मारने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अंडर 19 वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

पहले सिंगल मुकाबले में जम्मू के भावेश्वर ने उधमपुर के धनंजय को 21-16, 20-22 और 21-12 से पछाड़कर 1-0 से बढ़त बनाई लेकिन अगले दो सेट में वापसी करते हुए उधमपुर के खिलाड़ियों ने जीत अपनी झोली में डाल ली।

इसमें डब्ल्स में धनंजय और विक्रम की जोड़ी ने भावेश्वर तथा सचिन को 21-13, 21-11 और निर्णायक सिंगल में विक्रम ने सचिन को 21-7, 21-6 से मात दी। महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबले में जिला कठुआ ने जम्मू को 2-0 से मात दी।

पहले सिंगल मुकाबले में शिखा ने अंजुम को 21-4, 21-10, डब्ल्स में शिखा और दुर्गा की जोड़ी ने अंजुम तथा ताहिरा को 21-7, 21-11 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीनगर ने उधमपुर को 2-1 से शिकस्त दी।

पहले सिंगल मुकाबले में श्रीनगर की आसमा ने राहत को 21-13, 21-9 से मात दी लेकिन अगले डब्ल्स मुकाबले में उधमपुर की अंचल और राहत ने श्रीनगर की इंतजार और जाहिरा को 21-14, 21-19 से पछाड़कर 1-1 से बराबरी की। निर्णायक मुकाबले में श्रीनगर की इंतजार ने आंचल को 21-16, 15-21, 21-19 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें