फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में चापर सेवा प्रभावित, जम्मू में पारा गिरा

Wed, 08 Jul 2015 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में पारा गिरने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के कई स्थानों पर हलकी और तेज बारिश होगी। आगामी 11 जुलाई तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। इस बीच श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में मंगलवार को बारिश से चापर सेवा प्रभावित रही। मौसम में बदलाव से अमरनाथ यात्रा पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 30.7 बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मंगलवार को दिन भर धूप खिली रही। यहां पिछले चौबीस घंटों में 10.2 मिलीमीटर बारिश हुई। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के बेस कैंप पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 25.4 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में अधिकतम तापमान एक डिग्री ज्यादा 21.6 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिकम 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड में 0.5 मिमी. बारिश के साथ अधिकतम तापमान 28.2, कुपवाड़ा में 2.3 मिमी. बारिश के साथ 29.9, कोकरनाग में 5.8 मिमी. बारिश के साथ 27.2, लेह में 30.9 और कारगिल में 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से गर्मी के साथ उमस झेल रहे जम्मूवासियों को राहत मिली है जहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री लुढ़ककर 32.0 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में 0.8 मिमी. बारिश के साथ अधिकतम तापमान 24.0, भद्रवाह में 0.6 मिमी. बारिश के साथ दिन का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू में बारिश के साथ तापमान 32-24 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें