फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

Mon, 16 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के मौसम में बदलाव आने वाला है। जम्मू संभाग में जहां बारिश और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है तो वहीं कश्मीर के ऊंचे इलाकों में अच्छे हिमपात के आसार हैं। 16 से 21 फरवरी तक बिगड़ने वाले मौसम के मिजाज से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो पिछली रात से 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
विज्ञापन


पिछले छह दिनों में पहली बार यह तापमान बढ़ा है। काजीगुंड का रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोकरनाग का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रहा। कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग का माइनस 2.2, लेह का माइनस 9.9 डिग्री, कारगिल का माइनस 14.8, पहलगाम का माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल का न्यूनतम तापमान 5.3 और बटोत का न्यूनतम तापमान 7.7, कटड़ा का न्यूनतम तापमान 11.8, भद्रवाह का न्यूनतम पारा 3.0 और कठुआ का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18.7 तो जम्मू में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू का न्यूूनतम तापमान 10.5 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि 16 फरवरी सुबह से ही मौसम बदलने का असर दिखने लगेगा। 21 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश व बर्फबारी होगी। पीर पंजाल की पहाडि़यों सहित अन्य ऊंचे पर्वतीय इलाकों में  तेज बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर घाटी में बर्फबारी व जम्मू के मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें