फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आफत लेकर आ सकता है मौसम

Wed, 15 Jul 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में आगामी 16 जुलाई से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ेगा। बीस जुलाई तक खासकर जम्मू संभाग के ज्यादातर और अधिकतर इलाकों में इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे। बारिश से पारा लुढ़केगा। खराब मौसम का कश्मीर और लद्दाख प्रांत पर भी असर दिखेगा। लगातार बारिश से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी मार पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के सक्रिय होने से आगामी दिनों में बारिश होने की आशंका है।
विज्ञापन


खराब मौसम से हाईवे लगातार प्रभावित हो रहा है। हाईवे के बंद रहने से कई बार अमरनाथ यात्रियों के जत्थे सहित अन्य वाहनों को देरी से छोड़ा गया है। गत दो दिनों तक खराब मौसम से जम्मू से यात्रा स्थगित भी की गई। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आगामी 16 जुलाई को जम्मू के कुछ स्थानों पर बारिश से मानसून तेजी से सक्रिय होगा। इसके आगे 17 से 20 जुलाई तक संभाग के अधिकतर और ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी।

इन दिनों कश्मीर घाटी के कुछ स्थानों और लद्दाख के इक्का-दुक्का स्थानों पर भी बारिश होगी। यानी पूरी रियासत में बारिश का असर दिखेगा। खराब मौसम के दौरान गत दिनों उधमपुर जिले में अलर्ट घोषित किया गया था। इसके अलावा चिनाब दरिया भी खतरे के निशान से ऊपर बहा था। जिला कठुआ में मौसम ने भारी तबाही मचाई थी। बारिश के दौरान कार हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन


जिला पुंछ और राजोरी में भी कई पुल बह गए थे, जिससे अगर आगामी दिनों में लगातार बारिश रहती है तो नदी-नालों के उफान पर होने से दोबारा तबाही का मंजर दिख सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें