फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बिगड़ा मौसम का मिजाज

Tue, 17 Feb 2015 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार दिन भर जारी रही। मौसम विभाग ने 24 फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने भूस्खलन और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। कश्मीर में मौसम के मिजाज रविवार देर रात से बिगड़ने शुरू हो गए थे। घाटी में शुरू हुई तेज बारिश सोमवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


घाटी के मैदानी इलाकों में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई, जबकि गुलमर्ग समेत कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार पूरे दिन गुलमर्ग में सबसे अधिक 4 इंच बर्फबारी हुई है, जबकि बाकी पर्वतीय इलाके पहलगम, सोनमर्ग, जोजिल्ला पास, राजधान पास, सिंथन टॉप में करीब एक से दो इंच बर्फबारी हुई है और यह सिलसिला जारी है।

वहीं श्रीनगर समेत घाटी के सभी मैदानी इलाकों में सोमवार दिन भर मूसलाधार बारिश जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले करीब एक सप्ताह तक कश्मीर के साथ-साथ जम्मू और लद्दाख क्षेत्रों के ऊपर पश्चिमी दबाव बना रहेगा, जिसके चलते मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि 16 से 24 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई जगहों पर भारी बर्फबारी की संभावना है और कई जगहों पर लगातार बारिश हो सकती हैं, जिसके चलते भूस्खलन और हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है और लोगों को सतर्कता बरतने की भी सलाह दी गई है। लोटस के अनुसार इन दिनों खराब मौसम के चलते हवाई और सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें