फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा में साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, आगे आएं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम-दो के तहत लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा रहीं कार्यक्रम में मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम-दो के अंतर्गत राज्य पर्यटन विभाग ने लोगों को आरएस पुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक किया। विभाग की संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा कार्यक्रम में मुख्यातिथि थीं। उन्होंने क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ाना देने की बात कही, और युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।विभाग की संयुक्त निर्देशक ने कहा कि जम्मू संभाग में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। पर्यटकों को इस तरफ जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जम्मू संभाग के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके और क्षेत्र के युवाओं को भी टूरिज्म के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा की क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई है। विभाग का लक्ष्य साहसिक पर्यटन के साथ बच्चों को जोड़ना और क्षेत्र के लोगों को रोजगार का साधन देना है। सुचेतगढ़ ऑक्ट्राय पोस्ट पर रिट्रीट सेरेमनी से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिला है। क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन भी काफी बढ़ा है, और अब साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़ने के लिए पंजीकृत भी किया जा रहा है। मौके पर बाजार एसोसिएशन आरएस पुरा के प्रधान सचिन चोपड़ा सहित क्षेत्र के कई वक्ताओं ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें