एलजी से भेंट कर ज्ञापन सौंपती व सलाह कारों से बात करती सरपंच बलबीर कौर।
अरनिया। सीमावर्ती पंचायत हल्का त्रेवा की सरपंच बलबीर कौर ने पंचायत हल्के की समस्याओं को लेकर एलजी मनोज सिन्हा से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। सरपंच ने बताया कि बीस वर्ष से हमारे लोगों की कृषि योग्य भूमि तारबंदी के आगे है और सुरक्षा कारणों से अभी तक वीरान पड़ी है। मगर अभी तक उक्त भूमि का लोगों को कोई मुआवजा नहीं मिला है।
जिन लोगों की भूमि में सरकारी ट्यूबवेल लगे हैं उनके मालिकों को न तो नौकरी दी गई और न ही अभी तक उक्त भूमि का मुआवजा मिला है। तीसरी सबसे अहम मांग त्रेवा और चक्क शेरा के बीच गुजरने वाले नाले पर पुल का निर्माण बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ आरएस पुरा व बिश्नाह पहुंचने के लिए करीब दस से पंद्रह किलोमीटर का सफर कम होगा। बल्कि समय की भी काफी बचत होगी।
रोड पर एक पुल के बारे में भी कहा कि बॉर्डर के लोग बहुत सारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार की तरफ से ध्यान नहीं दिया जाता, जिससे बॉर्डर पर रहने वाले लोगों को बहुत सारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।