फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट दूर हो, पीएचसी डंसाल को उप जिला अस्पताल का दर्जा मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बैक टू विलेज तीन (बी2वी3) के दूसरे चरण का आगाज स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने ब्लॉक डंसाल की झज्जर कोटीली पंचायत से किया। इस दौरान वित्तीय आयुक्त के समक्ष लोगों ने मांगों और समस्याओं की झड़ी लगा दी। इसमें बिजली की अनियमित सप्लाई, प्राइमरी स्कूल डमनी के विस्तारीकरण, लिंक रोड, झज्जर कोटली को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करना, पीएचसी डंसाल को उप जिला अस्पताल का दर्जा देने की मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन

वित्तीय आयुक्त ने पीएचसी, सरकारी गर्ल्स मिडिल स्कूल, रेपिड सेंड फिल्ट्रेंशन प्लांट, निर्माणाधीन हट और झज्जर कोटली कैफटेरिया का दौरा किया। बीडीसी चेयरमैन रीना थापा ने झज्जर कोटली क्षेत्र में ट्रॉमा अस्पताल का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की। उन्होंने पीएचसी का विस्तार करने को कहा। इस बीच दूसरे चरण में जम्मू जिला के 15 ब्लाकों में 221 पंचायतों में ग्राम सभाएं लगाकर अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना। इसमें बिश्नाह, नगरोटा, डंसाल, मथवार, भलवाल, मढ़, अखनूर, मंडाल फ्लां, मैरा माद्रेयां, चौकी चौरा, भलवाल ब्राह्मणा, खौड़, समावान, कराब बाली, पगवाल में सभाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें