संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। विजयपुर के स्वांखा में दो जुलाई को वार्षिक मेले का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को डीसी अभिषेक शर्मा ने बाबा सिद्ध गोरिया देवस्थान स्वांखा का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, बैठक कर मेले को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई।
सिद्ध गोरिया देवस्थान के महंत भोला नाथ ने बताया कि वार्षिक मेले का आयोजन धूमधाम से होगा। इसमें लोग प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोग भी हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। बाबा सिद्ध गोरिया भक्तों पर कृपा करते हैं। सांबा जिला प्रशासन के परामर्श से तीर्थयात्रा मंडल द्वारा मेले की व्यवस्था की जा रही है।
मेले की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। श्रद्धालुओं हर प्रकार की सुविधा के लिए विभागीय अधिकारी काम कर रहा हैं। मार्ग, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं का पूरा प्रबंध किया जाएगा। यातायात पुलिस के अधिकारी भी वाहनों को नियंत्रण करने के लिए अभी से ही योजना बना रहे हैं।
- अभिषेक शर्मा, डीसी, सांबा