रामनगर। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का संकल्प लेकर रामनगर के गांव थपलाल मोड़ा दलैन निवासी बाबा कृष्ण लाल 1280 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार को रामनगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद उन्होंने अपनी इस कठिन यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन
बाबा कृष्ण लाल बिना किसी वाहन का सहारा लिए पैदल चलकर 54 दिनों में अयोध्या पहुंचेंगे और भगवान श्रीराम के दरबार में शीश नवाएंगे। इससे पहले भी वे अमरनाथ धाम और माता वैष्णो देवी सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों की पैदल यात्राएं कर चुके हैं। संवाद