फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र गुफा में तेजी से पिघल रहे हैं बाबा बर्फानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर में समुद्र तल से करीब 13000 फीट पर स्थापित अमरनाथ की पवित्र गुफा में हिमलिंग तेजी से पिघल रहे हैं। इसका बड़ा कारण मौसम में बदलाव को माना जा रहा है। पवित्र गुफा के आसपास दिन का तापमान अधिक ठंडा नहीं है। इस बार हिमलिंग मोटे आकार के बजाय 12 फीट के पतले आकार में स्थापित हैं और उनके सिर पर सांप का फन स्थापित हुआ है, जिसे शुभ माना जा रहा है। बोर्ड जल्द ही बैठक बुलाने जा रहा है जिस पर अमरनाथ यात्रा 2020 पर आधिकारिक फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार हिमलिंग पर एक खास आकार स्थापित हुआ है जिन पर सांप का फन (स्नेक हुड) बना हुआ है। यह चमकदार आकार में दिख रहा है और यह कई दशकों बाद देखा गया है। लेकिन चिंता यह है कि पवित्र गुफा में हिमलिंग पिघल रहे हैं, जबकि अभी वहां यात्रियों की आमद नहीं हो रही है। बताया जाता है कि दिन के समय पवित्र गुफा में कमीज पहनकर ही दिन निकाल सकते हैं, लेकिन रात को न्यूनतम तापमान माइनस 3-4 डिग्री तक रह रहा है। पारंपरिक बालटाल ट्रैक को लगभग क्लीयर कर लिया गया है। इस ट्रैक पर कई जगह भूस्खलन और अधिक बर्फ होने के कारण इसे क्लीयर करने में देरी आई है। पवित्र गुफा तक ट्रैक के जरिए काफी सामग्री पहुंचाई गई है।
पवित्र गुफा में पहुंची दूरदर्शन की टीम
शनिवार को पवित्र गुफा में दूरदर्शन की टीम भी मौजूद थी। यहां से रविवार से सुबह और शाम की आरती का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। दूरदर्शन के शेड्यूल के मुताबिक पहले दिन रविवार सुबह 8-10 बजे और शाम को 5.30 बजे से 6 बजे के बीच मौसम के मुताबिक लाइव आरती का प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू सहित बोर्ड के अन्य सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। पवित्र गुफा और बालटाल ट्रैक पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

जल्द यात्रा पर फैसला लेंगे : सीईओ
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ बिपुल पाठक ने शनिवार को पवित्र गुफा से बताया कि जल्द ही अमरनाथ यात्रा पर फैसला लिया जाएगा। बोर्ड अगले कुछ दिन में बैठक बुलाने जा रहा है। यात्रा के लिए बालटाल ट्रैक और हेलिकाप्टर दोनों विकल्प रखे गए हैं। लेकिन यह फैसले बोर्ड सदस्यों की राय पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें