फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आयुष्मान भारत योजना 1 दिसंबर से, डीआईयू में जिला उपायुक्त होंगे चेयरमैन

Fri, 26 Oct 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा कवर देने वाली महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) को जम्मू-कश्मीर में 1 दिसंबर 2018 से शुरू किया जाएगा। इसमें राज्य में सोशियो-इकनामिक कास्ट जनगणना (एसईसीसी) के तहत 613648 परिवारों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक परिवार में वार्षिक पांच लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम ने स्वास्थ्य बीमा योजना की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने पिछले माह योजना को देश व्यापी स्तर पर शुरू किया था। इस योजना के तहत कैशलेस और पेपरलेस चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसमें देशभर में पब्लिक और प्राइवेट अस्पतालों में सभी सेवाएं दी जाएंगी। बैठक में बताया गया कि जिला इंप्लिमेंटेशन यूनिट (डीआईयू) में संबंधित जिला उपायुक्त चेयरमैन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपचेयरमैन होंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि लाभार्थियों को पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने जिला स्तर पर जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में शिकायत समाधान कमेटी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

1350 मेडिकल पैकेज

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में 1350 मेडिकल पैकेज दिए जाएंगे। जिसमें सर्जरी, मेडिकल और डेकेयर ट्रीमेंट में दवाओं और चिकित्सा जांच शामिल होगी। जम्मू-कश्मीर में बीमा कवर के लिए बजाज एलायंज जनरल इंशोरेंस कंपनी से अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें