सांबा नीजि कारखाना में दमकल विभाग द्वारा करबाई प्रतियोगिता में उपस्थित कर्मचारी
- फोटो : SAMBA
सांबा। कस्बे के प्रथम फेज में स्थित यूपीएल लिमिटेड में मंगलवार को फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज सेवा के सहयोग से ईआरटी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया।
इमरजेंसी हैंडलिंग प्रतियोगिता में असिस्टेंट डायरेक्टर फायर राजकुमार रैना व डिवीजनल फायर ऑफिसर कमल निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता में जांबाज सांबा टीम प्रथम तथा जम्मू लायंस टीम द्वितीय रही। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। फायर अधिकारियों ने आग से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कारखाना के यूनिट हेड पुन्नू सामी, एचआर हेड डीजीएम संजय मिश्रा, सेफ्टी इंचार्ज अतुल वर्मा सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद