फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण पर पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। वार्ड-75 में पड़ते अपर संग्रामपुर में शनिवार को पुलिस ने पौधरोपण पर कार्यक्रम करवाया। इसमें लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। एसडीपीओ दोमाना कौशीन कौल और दोमाना पुलिस थाने के प्रभारी महेश शर्मा ने पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान दोमाना थाने के अंतर्गत आती खाली भूमि पर करीब 150 फलदार पौधे लगाए गए। एसडीपीओ कौल और एसएचओ शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को हराभरा रखने और ऑक्सीजन की कमी पूरी करने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और इसकी देखभाल करनी चाहिए। इस मौके पर सुखदेव सिंह, जमीत राज, विनोद कुमार बिट्टू, अनिल सिंह, गोल्डी, जसवीर सिंह, शमसदीन, प्रदीप ठाकुर, रजनीश सिंह, रिखी राम, संजय, प्रीतम सिंह, महेश रकवाल, अमित मन्हास, कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
प्रदेश में जल संकट दूर करे सरकार
दोमाना। जम्मू-कश्मीर में जल संकट दूर करने और विकास के लिए उचित कदम उठाए जाएं। यह मांग शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ मुलाकात के दौरान बाल संत साहिल महाराज ने उठाई। संत ने प्रदेश की जनता को आ रही समस्याओं से भी मंत्री को अवगत करवाया। इसमें बिजली-पानी और सड़कों की समस्याएं प्रमुख हैं। पटेल ने आश्वासन दिया कि वह निश्चित रूप से सभी मुद्दों को हल करने के लिए उचित कदम उठाएंगे और जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए हर संभव सहायता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें