फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने रैली निकाल दिया शांति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती क्षेत्र में सेना की तरफ से अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। इसमें सेना की तरफ से गांव बटल से जोगवां तक रैली निकाल कर लोगों को शांति का संदेश दिया। उसके पश्चात सरकारी हाई स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के 63 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बता दें कि यह कार्यक्रम बट्टल गांव से से 9.30 बजे शुरू हुआ। जहां सरपंच, पंच, महिलाओं और बच्चों सहित कुल 47 ग्रामीण सेना की तरफ से निकाली गई इस शांति की रैली में शामिल हुए। चित्रकला प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सेना के अधिकारी ने लोगों को समाज में शांति और सह-अस्तित्व के महत्व के बारे में व्याख्यान दिया। इस अवसर पर 61 आरआर कैप्टन शरिया, एसएम विजय कुमार, अध्यापक यशपाल शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रधानाचार्य अजीत राज, नायब सरपंच तिलक राज, पंच अशोक कुमार, अनिल कुमार, जगदीश राज, राकेश कुमार, सतपाल व गिरधारी लाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें