फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों पर यात्रा न करें विद्यार्थी

विज्ञापन
माहौर में विद्यार्थीयों को सेनेटाइजर व मास्क देते हुए अधिकारी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। यातायात विभाग ने तहसील मुख्यालय माहौर के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिविर लगाकर चालकों, सह चालकों तथा विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान चालकों को वाहन की गति सीमा पर नियंत्रण रखने के साथ ओवरलोडिंग न करने को कहा। वाहन को चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए। कहा कि ज्यादातर घटनाएं इसी के कारण हो रही हैं। विद्यार्थियों को कहा गया कि वह ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें। साथ ही अन्य को भी यात्रा न करने दें।
मनमानी करने वाले वाहनों की शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। स्कूल की 25 छात्राओं को मुफ्त यात्रा के लिए वाहन पास दिए गए। स्कूल के छात्र छात्राओं को सेेनिटाइजर व मास्क बांटे गए। और कोविड व्यवहार को बनाए रखने की अपील की गई। मौके पर एआरटीओ राजेश गुप्ता, एमवीडी इंस्पेक्टर सीएस बलोरिया ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें